हजारीबाग:फ्लाइओवर निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Hazaribagh: बरकट्ठा में निर्माणाधीन सिक्सलेन फ्लाइओवर परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई...

Hazaribagh: बरकट्ठा में निर्माणाधीन सिक्सलेन फ्लाइओवर परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को अंचल अधिकारी (सीओ) नवीन भूषण कुल्लू के नेतृत्व में ग्राम डाकडीह में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. बताया जाता है कि फ्लाइओवर निर्माण कार्य लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा था. प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस देने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा मकान, दुकान और अन्य अवैध निर्माण नहीं हटाए गए थे, जिससे परियोजना की गति धीमी पड़ गई थी. इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ नवीन भूषण कुल्लू पुलिस बल एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से कार्रवाई शुरू कराई.

प्रशासन की चेतावनी 

अभियान के दौरान सड़क किनारे बने मकानों के बरामदे, कमरे, अस्थायी दुकानें, ठेले तथा अन्य अवैध निर्माण हटाए गए. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विकास कार्य में बाधा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीओ ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका था, इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई करना जरूरी हो गया. प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने मुआवजा देने के बाद कार्रवाई करने की मांग उठाई. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे. फ्लाइओवर निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

AlsoRead:मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम से यौन उत्पीड़न के आरोप में 68 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *