महाराष्ट्र के चेन स्नैचिंग को बोकारो पुलिस ने दबोचा, कई सामान बरामद

Bokaro: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में 12 मई की रात हुई चेन छीनने की घटना का अपराधी महाराष्ट्र के अमरावती...

chain snatching
गिरफ्तार आरोपी

Bokaro: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में 12 मई की रात हुई चेन छीनने की घटना का अपराधी महाराष्ट्र के अमरावती का निवासी निकला. 42 वर्षीय भारत गुरुदास वासवाणी को घटनाक्रम के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले किया था. आरोपी के पास से सोने का चेन सहित अन्य सामान बरामद हो गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है. पहले भी इस पर महाराष्ट्र के कई थानों में मामला दर्ज है.

पूछताछ में अपराधी ने कबूल की चेन स्नैचिंग की बात

बता दें, घटना 12 मई को प्लॉट नंबर एचए-07 के सामने घटित हुई थी. उक्त अपराधी द्वारा पीड़ित के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में सेक्टर-4 थाने में कांड संख्या 36/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने चेन स्नैचिंग की बात कबूल की. 42 वर्षीय भारत गुरुदास वासवाणी, ग्राम सिंधुनगर, सदानी दरबार के पास, पोस्ट रुकमणीनगर, थाना फेजरपुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) का निवासी है. उसके पास से बरामद सामान में टूटा हुआ सोने का चेन, काली टोपी, मुंह ढकने वाला काला कपड़ा, होंडा एसपी मोटरसाइकिल (नंबर बीआर 02 बीजेड-8727) और एक वीवो मोबाइल शामिल है.

अपराधी का लंबा अपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में पता चला कि वासवाणी का लंबा अपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में दर्ज मामलों में शामिल हैं:

  • राजापेठ/अमरावती सिटी थाना कांड 3105/2015 (11.08.2015)
  • कोलापुरी गेट अमरावती थाना कांड 77/2012 (25.07.2012)
  • राजापेठ/अमरावती सिटी थाना कांड 240/2012 (21.07.2012, धारा 392 भादवि)
  • कोतवाली/नागपुर सिटी थाना कांड 108/2014 (18.06.2014)
  • अंबाजारी/नागपुर सिटी थाना कांड 195/2014
  • फेजरपुरा अमरावती थाना कांड 53/2012 (07.03.2012)
  • सलानपुर (आसनसोल) थाना कांड 212/2025 (11.12.2025, धारा 304 बीएनएस)
  • आसनसोल साउथ थाना कांड 381/2025 (17.11.2025, धारा 304(2) बीएनएस)
  • राजापेठ दस्तुर नगर अमरावती थाना कांड 249/2012, 250/2012, 256/2012 (धारा 392/379 भादवि)
  • राजापेठ दस्तुर नगर अमरावती थाना कांड 126/2012 (धारा 392/34 भादवि)
  • राजापेठ दस्तुर नगर अमरावती थाना कांड 837/2017 (धारा 122 मपोका)
  • राजापेठ दस्तुर नगर अमरावती थाना कांड 608/2017 (धारा 122 मपोका)

सेक्टर-4 थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. यह गिरफ्तारी स्थानीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: दो दिनों से लापता वृद्ध का शव मरकच्चो नहर से बरामद, इलाके में सनसनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *