Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग की 100 साल पुरानी आश्रम भूमि पर कब्जे की साजिश, विरासत बचाने को उठी जांच की मांग

Hazaribagh: शहर के करीब कटकमदाग प्रखंड के सिरसी में स्थित 100 साल पुराना ‘अवधूत आश्रम’ आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए...

Hazaribagh: शहर के करीब कटकमदाग प्रखंड के सिरसी में स्थित 100 साल पुराना ‘अवधूत आश्रम’ आज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए कराह रहा है. जिस जमीन पर कभी शिक्षा, चिकित्सा और अध्यात्म का साम्राज्य खड़ा करने का सपना स्वर्गीय कृष्णा देवी ने देखा था, आज वहां हरियाली काटकर कंक्रीट का जाल बिछाने की तैयारी की जा रही है.

स्थापना सेवा के लिए, मंशा अब मेवा की!

1928 में स्थापित यह आश्रम 100 एकड़ में फैला है. उस दौर में स्थानीय जमींदारों ने जनकल्याण के उद्देश्य से अपनी कीमती जमीनें ‘कौड़ी के मोल’ इस आश्रम को दान कर दी थीं. लेकिन वक्त बदला और जमीन की कीमतें आसमान छूने लगीं, तो सेवादारों के भीतर का ‘स्वार्थ’ जाग गया. आरोप है कि वर्तमान प्रबंधक अशोक मुखर्जी और शिवनारायण बोस खुद को उत्तराधिकारी मानकर इस धरोहर की नीलामी पर उतारू हैं.

चूंकि यह भूमि ‘गैर मजरूआ खास’ और ‘जंगल झाड़’ किस्म की है, जो सरकारी प्रतिबंधित सूची में शामिल है, इसलिए इसका निबंधन कानूनी रूप से संभव नहीं है.

साजिश का तरीका

भोले-भाले ग्रामीणों और शहर में घर का सपना देखने वाले लोगों को ऊंचे और लुभावने वादे कर ‘एग्रीमेंट’ के जरिए जमीन बेचे जाने का आरोप लगाया जा रहा है. बिना किसी अनुमति के आश्रम परिसर के विशाल हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है और प्लॉटिंग के लिए जंगल उजाड़े जा रहे हैं.

Also Read: रिम्स ट्यूटर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का आदेश, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हुई प्रक्रिया पर लगी रोक

मैंगो मैन’ और RTI एक्टिविस्ट ने खोला मोर्चा

इस बड़े भू-घोटाले और विरासत को बचाने के लिए हजारीबाग के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता ‘मैंगो मैन’ मनोज गुप्ता और राजेश मिश्रा ने उपायुक्त के दरबार में गुहार लगाई है. उनकी सक्रियता का असर यह हुआ कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जांच का जिम्मा अपर समाहर्ता को सौंप दिया है.

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि हजारीबाग की सांस्कृतिक धरोहर है. इसे भू-माफियाओं के हवाले नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एग्रीमेंट के जरिए आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है.

प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

अपर समाहर्ता ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, वन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और कटकमदाग थाना प्रभारी को पत्र जारी कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. प्रशासन की सक्रियता के बाद कथित भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *