Click Here
Click Here
Click Here

रांची: आपसी विवाद में साले ने टांगी से काटकर बहनोई का किया हत्या

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव में एक युवक ने अपने सगे बहनोई की टांगी से काटकर हत्या कर दी....

Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव में एक युवक ने अपने सगे बहनोई की टांगी से काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी टांगी उठाई और बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी साले को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

ALSO READ: चक्रधरपुर पुलिस की तत्परता से 7 युवतियों का रेस्क्यू, सुरक्षित पहुंचाया गया घर

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *