Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर पुलिस की तत्परता से 7 युवतियों का रेस्क्यू, सुरक्षित पहुंचाया गया घर

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड की सात युवतियों को चक्रधरपुर पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके घर भेज...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड की सात युवतियों को चक्रधरपुर पुलिस ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके घर भेज दिया. बताया गया कि सभी युवतियां रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश जाने के लिए निकली थीं. जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार की नजर युवतियों पर पड़ी. पूछताछ के दौरान युवतियों ने बाहर मजदूरी करने जाने की बात बताई. इसके बाद थाना प्रभारी ने उन्हें संभावित जोखिमों और मानव तस्करी समेत अन्य खतरों के प्रति जागरूक किया.

सुरक्षित घर भेजा गया

पुलिस की पहल पर सभी युवतियों को टाटा मैजिक वाहन से सुरक्षित उनके घर वापस भेज दिया गया. थाना प्रभारी की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है.

पलायन और तस्करी का खतरा

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां दूसरे राज्यों की ओर पलायन करते हैं. ऐसे मामलों में कई बार नाबालिग बच्चियों के मानव तस्करी और शोषण का शिकार होने की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में पुलिस द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों का वरीयता सूची जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *