Click Here
Click Here
Click Here

टेंडर घोटाला के आरोपी  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर 

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरअजय कुमार ने शुक्रवार को रांची स्थित PMLA की विशेष...

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरअजय कुमार ने शुक्रवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार को जमानत दे दी है. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर  एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमारकी याचिका मंजूर की है. 

ED की पूरक चार्जशीट के बाद तेज हुई कार्रवाई 

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपियों ने सरेंडर किया है और उन्हें बेल मिल गई है. अजय कुमार फिलहाल ग्रामीण विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.

Read Also: लोहरदगा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों की बढ़ी चिंता

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *