Ranchi: झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों का वरीयता सूची जारी किया गया हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के सहायक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) की बहुप्रतीक्षित अंतिम राज्य वरीयता सूची आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दी गई है. यह वरीयता सूची काफी समय से प्रक्रिया में थी.


इससे पहले बीते आठ अप्रैल को एक औपबंधिक सूची जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं. प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण के बाद 36 एएसआई की अब यह अंतिम सूची जारी की गई है. संबंधित पुलिस पदाधिकारी वर्तमान में जैप वाहिनी (जैसे JAP-1 से 10 या SISF) में कार्यरत हैं.

