बंदगांव के खंडा ग्राम सभा में गूंजी बुनियादी समस्याओं की गूंज, जर्जर स्कूल भवन और पेयजल संकट सुधारने की मांग

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सिंदुरीबेड़ा पंचायत के ग्राम खण्डा में शुक्रवार को ग्राम मुंडा जुरा हेमरोम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम...

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सिंदुरीबेड़ा पंचायत के ग्राम खण्डा में शुक्रवार को ग्राम मुंडा जुरा हेमरोम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि मुखिया सिमा चम्पिया उपस्थित थी. इस बैठक में ग्रामीणों ने गांव के विकास से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान का प्रस्ताव पारित किया. 

जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में है.इसके साथ ही एम.डी.एम (मिड-डे मील) भवन की हालत भी खराब है. सभा में सर्वसम्मति से इन भवनों के नए निर्माण की मांग की गई ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो. 

खराब सोलर जल मीनार से बढ़ी पेयजल समस्या

डी.एम.एफ.टी फंड से निर्मित सोलर जल मीनार लंबे समय से खराब पड़ी है. इसके कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।.ग्रामीणों ने जल मीनार की अविलंब मरम्मत की मांग की है. बैठक में यह बात भी सामने आई कि ग्राम खण्डा के दो टोलों गेली गिड़ुंग और बुरु टोली में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है. अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. गांव के प्राथमिक विद्यालय और एम.डी.एम भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिसके नए निर्माण की मांग की गई है.डी.एम.एफ.टी फंड से बनी सोलर जल मीनार खराब होने से बच्चों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की है.​

Read Also: बिहार बनेगा सीमेंट हब! अंबुजा और डालमिया करेंगी हजारों करोड़ का निवेश

मुखिया सीमा चाम्पिया ने समाधान का दिया भरोसा

बैठक में उपस्थित पंचायत की मुखिया सीमा चाम्पिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा ग्राम सभा में आए सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लिया गया है. विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति और पेयजल की समस्या सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य से जुड़ी है. मैं इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करूंगी और प्राथमिकता के आधार पर सोलर जल मीनार की मरम्मत व टोलों में बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा विद्यालय एवं गांव में जितने भी समस्याएं हैं सभी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को मांग पत्र सौंपा जाएगा. 

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

जिससे जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके. उन्होंने कहा बच्चे को सभी अभिभावक जरूर स्कूल भेजें. जिससे वह शिक्षित होकर क्षेत्र के विकास एवं समाज का विकास कर साथ ही पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन कर सके.​इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से पग्राम मुंडा जुरा हेमरोम, वार्ड सदस्य सिरिल हेमरोम, रूडी, पांडू, सुखराम ,राजेन्द्र चम्पिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *