Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद में बिजली संकट गहराया, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं. शहरी इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने से...

Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं. शहरी इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. बिजली आती है और कुछ ही देर में फिर चली जाती है.

ग्रामीण इलाकों में भी परेशानी 

ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में अब तक नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया ग्रुपों में भी बिजली संकट को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं.

बिजली विभाग पर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों का आरोप है that फॉल्ट के नाम पर हुसैनाबाद क्षेत्र की बिजली काटकर रेलवे को सप्लाई दी जा रही है. इसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोग बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग 

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं, ताकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सके.

ALSO READ: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अनियमितताओं के आरोप, विरोधियों को निशाना बनाने की चर्चा तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *