Click Here
Click Here
Click Here

NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

News Wave Desk: मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. National Testing Agency ने NEET...

News Wave Desk: मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. National Testing Agency ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी.

अफवाहों से बचने की सलाह

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है. परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी सूचना एनटीए के ऑफिशियल चैनलों के माध्यम से ही जारी की जाएगी.

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है NEET UG

NEET UG के जरिए MBBS, BDS समेत कई मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना पूरा करते हैं.

Read Also: हुसैनाबाद में बिजली संकट गहराया, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

छात्रों को रिवीजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करने की सलाह

री-एग्जाम की तारीख घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में विशेषज्ञ छात्रों को नियमित रिवीजन करने, रोजाना मॉक टेस्ट देने और टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं.

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो वह एनटीए की आधिकारिक ईमेल आईडी neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकता है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए गए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *