Click Here
Click Here
Click Here

विश्व पर्यावरण दिवस पर चक्रधरपुर रेल मंडल ने निकाली जागरूकता रैली

Chakradharpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली में डीआरएम...

Chakradharpur : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली में डीआरएम श्री तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट-गाइड के सदस्य, स्कूली बच्चे एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया गया, प्रतिभागियों ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को कहें ना”, “जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक बनें” तथा “रीयूजेबल बैग और बोतलों का इस्तेमाल करें” जैसे संदेश लिखे बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया.

रेल मंडल परिसर से निकली रैली 

रेल मंडल परिसर से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण दिया जा सकता है. रैली के माध्यम से लोगों को हरित जीवनशैली अपनाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

Also Read : बंदगांव के खंडा ग्राम सभा में गूंजी बुनियादी समस्याओं की गूंज, जर्जर स्कूल भवन और पेयजल संकट सुधारने की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *