Click Here
Click Here
Click Here

डोमचांच पुलिस की कार्रवाई: दो अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 500 किलो जावा महुआ नष्ट

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बिरजामु जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने की दो भट्ठियों को...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बिरजामु जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिरजामु जंगल में छापेमारी कर यह कार्रवाई की.

Also Read: रांची: पेंशन अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गये 3.95 लाख रुपये, साइबर थाना में FIR दर्ज

पुलिस पहुंचते ही फरार हुए तस्कर

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही हैं शराब भट्ठियां

स्थानीय जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां, गुहदर खदान क्षेत्र, परतांगो जंगल, जेरुआडीह, मसनोडीह, गोलगो जंगल समेत कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब की भट्ठियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं. यहां तैयार शराब को प्लास्टिक में पैक कर विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाता है.

पचगावां क्षेत्र बना केंद्र

बताया जाता है कि पचगावां क्षेत्र में आधा किलोमीटर के दायरे में करीब आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियां संचालित हैं. यहां से शराब को प्लास्टिक में पैक कर बाइक के माध्यम से तेज रफ्तार में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग होते हुए नवलशाही के रास्ते मरकच्चो थाना क्षेत्र तक पहुंचाया जाता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *