Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन, झारखंड छात्र मोर्चा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Bokaro: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष...

Bokaro: नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित रवानी ने कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. NTA द्वारा 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा करना, यह साबित करती है कि व्यवस्था पूरी तरह फेल है. यह केवल एक परीक्षा रद्द होना नहीं है, बल्कि लाखों मेधावी छात्रों के सपनों की हत्या है. इससे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का गैर-जिम्मेदाराना रवैया साफ झलकता है.

यह भी पढ़ें: रांची: बड़ा तालाब में कूदी युवती, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय हो

झारखंड छात्र मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि मंत्री महोदय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. बार-बार पेपर लीक होना व्यवस्था की सुस्ती और भ्रष्टाचार को दर्शाता है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित महतो, नगर सचिव रोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष विकास सोरेन, छात्र नेता राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो समेत कई छात्र और मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: NEW WAVE EXCLUSIVE: अब वैध तरीके से होगा झारखंड में बालू का उठाव, खनन विभाग का बड़ा फैसला, डीसी करेंगे लीज डीड पर साइन, सीएम की मिली मंजूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *