Click Here
Click Here
Click Here

नीट पेपर लीक के खिलाफ गिरिडीह में उबाल, झारखंड छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Giridih: देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह में झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के बैनर तले छात्रों...

Jharkhand Chhatra Morcha
झारखंड छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

Giridih: देशभर में चर्चित नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह में झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के बैनर तले छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. झारखंड छात्र मोर्चा ने जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालते हुए शहर के टावर चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

छात्र-युवा हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर चोर गद्दी छोड़”, “पेपर लीक मोदी वीक”, “छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो” और “हल्ला बोल- पेपर लीक के खिलाफ हल्ला बोल” जैसे नारों से पूरे इलाके को गूंजा दिया. बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर अपना आक्रोश जताया.

इस दौरान झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए पर युवाओं का भरोसा टूट चुका है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

महिला नेत्री उषा ठाकुर ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से यह साफ हो गया है, कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है. वहीं, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आक्रोश मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

आक्रोश मार्च झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंचा, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी सतर्क नजर आई. कार्यक्रम में झारखंड छात्र मोर्चा के नेता विशाल झा, आदित्य यादव, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, अंकित राज, रौनक मिश्रा, करण यादव, राजू सोरेन, दयानंद, बिट्टू, डब्लू, राज पांडे, अनिल, राहुल, प्रिंस, आशीष सहित झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, अखिलेश महतो राजू, बरकत अली, नुनूराम किस्कू, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, विनिता कुमारी, शेखर यादव, मुमताज आलम, लोकनाथ सहाय, संजय वर्मा, सरफराज अहमद, रुपेश रजक, परवेज अंसारी, बहादुर कुशवाहा, खुरशीद अनवर हादी, मोहम्मद सरफुद्दीन, अनुभव सिंह, विद्याभूषण सिंह, राकेश गुप्ता, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, दारा हाजरा, अभय सिंह, राजकुमार महतो, विशाल यादव, अंकित सहाय, राकेश रंजन, बबलू यादव, दीपक पांडे, बाबूलाल किस्कू, प्रधान मुर्मू, योगेश राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गूगल पर डॉक्टर सर्च करना पड़ा महंगा, APK लिंक से फोन हैक कर 1.59 लाख उड़ाए

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *