जमशेदपुर: डुमरिया की तीन जनजातीय छात्राओं का शारदामणि हाईस्कूल में नामांकन, बेहतर शिक्षा का खुला रास्ता

Jamshedpur: डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव लाखाईडीह की तीन जनजातीय छात्राओं को जमशेदपुर के शारदामणि हाईस्कूल में नवमी कक्षा में नामांकन...

Jamshedpur: डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांव लाखाईडीह की तीन जनजातीय छात्राओं को जमशेदपुर के शारदामणि हाईस्कूल में नवमी कक्षा में नामांकन मिला है. अब ये छात्राएं शहर के बेहतर शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई कर सकेंगी. नामांकित छात्राओं में दिगी टुडू, गंगा मारंडी और सिनगो टुडू शामिल हैं. तीनों लाखाईडीह गांव की रहने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: बेटी के फैसले से आहत मां ने 6 साल के मासूम बेटे के साथ गया में किया जीवित बेटी का पिंडदान

जलशक्ति मिशन के दौरे से बनी बात

ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने बताया कि भारत सरकार के जलशक्ति मिशन के अपर सचिव के.के. सोन के लाखाईडीह दौरे के दौरान बेहतर शिक्षा के लिए इन छात्राओं के नाम तत्कालीन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को सौंपे गए थे. इसके बाद छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पहल शुरू की गई.

अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के तबादले के बाद भी इस पहल को आगे बढ़ाने में निजी सचिव ललन कुमार और डीडीसी नागेंद्र पासवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. छात्राओं के रहने की व्यवस्था साकची स्थित कार्यकारी महिला छात्रावास में कराई गई, जहां 1700 रुपये की जगह मात्र 500 रुपये में कमरा उपलब्ध कराया गया. ग्राम प्रधान ने कहा कि दूर-दराज के पहाड़ी इलाके से निकलकर शहर में पढ़ना इन छात्राओं के लिए बड़ा अवसर है. इससे गांव की अन्य बच्चियों को भी प्रेरणा मिलेगी. प्रशासन की इस पहल की सराहना हो रही है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *