Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन (केन्द्रीय कार्यालय, रांची) द्वारा एसोसिएशन ने संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला लिया है. चुनाव विभिन्न जिला इकाइयों, वाहिनी और शाखाओं में कराया जायेगा. एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, चुनावों को पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न तारीखों की घोषणा की गई है. साथ ही सभी शाखाओं के लिए विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है.
यह चुनाव दो अलग अलग चरणों में 17 मई और 24 मई 2026 को आयोजित किए जाएंगे. सभी निर्दिष्ट इकाइयों में सभी पदों के लिए मतदान होना तय हुआ है.
प्रथम चरण : 17 मई को होने वाले चुनाव
– एसआईआरबी – 1 दुमका

– एसआईआरबी – 2 खूंटी
– आईआरबी – 2 मुसाबनी
– आईआरबी – 8 गोड्डा
– आईआरबी – 9 गिरिडीह
द्वितीय चरण: 24 मई को होने वाले चुनाव
– आईआरबी – 1 जामताड़ा
– आईआरबी – 4 लातेहार
– आईआरबी – 5 गुमला
– आईआरबी – 10 पलामू
सभी शाखाओं को कड़े निर्देश, अनुमति लेकर बुलाएं आम सभा
एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी संबंधित शाखाओं के अध्यक्ष और सचिवों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, सभी शाखाएं विधिवत व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु अपने अपने नियंत्री पदाधिकारी से अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त करें अनुमति मिलने के बाद सभी सदस्यों को आम सभा की सूचना ससमय भेजी जाएं.
इसके साथ ही, चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आय व्यय का पूरा हिसाब और केन्द्र का अंशदान अनिवार्य रूप से केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएं.
