Click Here
Click Here
Click Here

दो कारों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में जैप-4 गेट के समीप एनएच-23 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे...

Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में जैप-4 गेट के समीप एनएच-23 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए. गनीमत रही कि टक्कर के दौरान दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए, जिससे गंभीर नुकसान नहीं हुआ.

अचानक मुड़ने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी विमल अपनी कार से धनबाद जा रहे थे. इसी दौरान लोहांचल की ओर से आ रही एक महिला चालक पुलिस लाइन रोड में अचानक मुड़ गई. अचानक दूसरी वाहन के सामने आने से धनबाद की ओर जाने वाली कार अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों कारों में जोरदार भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में महिला घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया.

ALSO READ: रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *