Click Here
Click Here
Click Here

‘महंगाई से जल रही जनता, सत्ता विदेश यात्रा में व्यस्त’- कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Ranchi: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध और दही की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार...

Ranchi: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध और दही की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई की आग में झुलस रही है, लेकिन प्रधानमंत्री जनता को राहत देने के बजाय “त्याग” का पाठ पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब देश में आर्थिक संकट गहराने लगा था, तब पूरी भाजपा सरकार चुनावी रैलियों में व्यस्त थी और अब जब जनता राहत की उम्मीद कर रही है, तब प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं. “सरकार को तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है, लेकिन रसोई चलाने वाली आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं देती.”

यह भी पढ़ें: गुमला: बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा

थोक महंगाई दर 42 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में थोक महंगाई दर 42 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है. रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर टूट गई है. आज हालात ऐसे हो गए हैं कि आम आदमी की थाली से दूध, दही और जरूरी सामान गायब होते जा रहे हैं. केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीति को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा- “जब जनता राहत मांग रही है, तब प्रधानमंत्री सलाह दे रहे हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ और यूरिया कम इस्तेमाल करो. देश को ज्ञान नहीं, राहत चाहिए.

यह भी पढ़ें: गलत हलफनामा दायर कर चुनाव जीतने वाले पार्षदों पर गिर सकती है गाज, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार, DC-SDO समेत सभी पार्षदों को HC से नोटिस

दिखावटी राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी

उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री और नेता कैमरे के सामने साइकिल, बस और ई-रिक्शा की सवारी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. “यह दिखावटी राजनीति अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी. जनता महंगाई का हिसाब मांगेगी.”

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *