Click Here
Click Here
Click Here

चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Palamu: पलामू पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है. मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है,...

Palamu: पलामू पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है. मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोचा है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरटांड़ गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद चैनपुर थाना की गश्ती दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

घेराबंदी कर युवक को दबोचा, देसी कट्टा बरामद

पुलिस ने घेराबंदी कर सेमरटांड़ निवासी 21 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनीष भुइयां को रंगे हाथ पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का बना एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ. आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

ALSO READ: झारखंड में मौसम का हाई-अलर्ट: गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *