Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड BJP में बढ़ेगी सांगठनिक धार: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार मुलाकात 

Ranchi: झारखंड में BJP के संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसी सिलसिले में...

BJP
State President Aditya Sahu holds a courtesy meeting with National President Nitin Navin

Ranchi: झारखंड में BJP के संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसी सिलसिले में BJP के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस उच्च स्तरीय बैठक को राज्य की भावी राजनीतिक और सांगठनिक रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्य की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी हुई चर्चा 

मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ यह एक बेहद आत्मीय और सकारात्मक भेंट थी, जिसमें उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. बैठक के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न सांगठनिक विषयों पर गहराई से सार्थक चर्चा हुई. इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और ज्वलंत मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत हुई.

कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए

साहू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक इसके विस्तार और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. इस मुलाकात के बाद झारखंड BJP के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है और आने वाले दिनों में राज्य में संगठन के कार्यक्रमों में तेजी देखने को मिलेगी.

ALSO READ: झारखंड में मानसून सक्रिय : भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों के लिए खेती का सही समय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *