Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से...

Palamu: Body of youth found hanging from a tree, police investigating whether it was murder or suicide

Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 19 वर्षीय युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है. शनिवार दोपहर को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे पर लटकाया गया है.

यह भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग से झारखंड की पंचायतों को बड़ी ताकत, पांच साल में मिलेंगे 14,231 करोड़ रुपये

Palamu: Body of youth found hanging from a tree, police investigating whether it was murder or suicide

शौच के लिए निकला था युवक

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश शुक्रवार की शाम करीब तीन से चार बजे के बीच घर से शौच की बात कहकर निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान ही उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पाकर छतरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. मृतक के परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की गुहार लगाई है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड BJP में बढ़ेगी सांगठनिक धार: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार मुलाकात 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *