सिमडेगा विधायक ने ‘भूषण बाड़ा’ ऐप किया लॉन्च, सीधे विधायक तक पहुंचेगी जनता की आवाज

Simdega: रविवार को सिमडेगा परिसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ऐप का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. इस दौरान...

Simdega: रविवार को सिमडेगा परिसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ऐप का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मोबाइल ऐप नहीं, बल्कि जनता और विधायक के बीच सीधा डिजिटल सेतु है. उन्होंने कहा कि आज का दिन सिमडेगा के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि अब जनता की आवाज सीधे विधायक तक पहुंचेगी.

24×365 विधायक से जुड़ सकेंगे लोग

विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “Bhushan Bara” सर्च करें, ऐप डाउनलोड करें और सिमडेगा विधायक को 24×365 दिन अपने हाथ में रखें. विधायक ने कहा कि पहले किसी भी समस्या को विधायक तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता था. लोगों को कई माध्यमों और प्रतिनिधियों के जरिए अपनी बात रखनी पड़ती थी. कई बार छोटी समस्याएं भी सही समय पर नहीं पहुंच पाती थीं.

Also Read: एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गिद्धौर पुलिस ने चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर की कार्रवाई

अब सीधे दर्ज होगी शिकायत

लेकिन अब इस ऐप के माध्यम से जनता सीधे विधायक से जुड़ सकेगी और अपनी समस्या दर्ज कर पाएगी. उन्होंने बताया कि ऐप में शिकायत दर्ज होते ही उसकी जानकारी सीधे विधायक तक पहुंच जाएगी. साथ ही शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

विकास और सुझाव का भी बनेगा मंच

उन्होंने कहा कि यह ऐप सिर्फ शिकायत का माध्यम नहीं, बल्कि विकास और जनहित की जानकारी का भी मजबूत प्लेटफॉर्म बनेगा. ऐप के माध्यम से विधायक की गतिविधियों, विकास कार्यों की जानकारी और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट लगातार मिलती रहेगी. आने वाले समय में जनता की मांग और सुझाव के आधार पर इसमें कई नए फीचर भी जोड़े जाएंगे. इसमें “सुझाव दें” फीचर जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से आम लोग सिमडेगा के विकास के लिए अपने सुझाव सीधे दर्ज कर सकेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *