Click Here
Click Here
Click Here

सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, धनबाद से पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Giridih: सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सलैया स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों...

Salaiya station
सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए सौंपा गया ज्ञापन

Giridih: सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सलैया स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सलैया रोड की जर्जर स्थिति, सड़क मरम्मत, रेलवे एनओसी तथा रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. धनबाद से पहुंचे रेलवे इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों ने सलैया रोड का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति से हो रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा.

स्टेशन मास्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बैठक के दौरान स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस के सलैया स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेनों का ठहराव नहीं होने और सड़क की खराब स्थिति के कारण यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को मजबूरन न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से रेलवे को टिकट के माध्यम से अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा.

न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की बदहाली का मुद्दा भी उठा

बैठक में न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति पर भी चर्चा हुई. सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद स्टेशन रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रेलवे विभाग ने दिया आश्वासन

रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि सड़क के एनओसी संबंधी पत्र को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया की जा रही है.

जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बातें

राजेश सिन्हा ने कहा कि धनबाद रेलवे विभाग के प्रतिनिधि सलैया स्टेशन पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना. गौतम सोनी ने कहा, कि “सलैया का आंदोलन लगातार जारी था, जारी है और आगे भी जारी रहेगा.” तुलसी राणा ने कहा, कि “सलैया स्टेशन रोड का निर्माण हर हाल में होना चाहिए.” वहीं, करण कृपालु ने कहा, “पचंबा के लोगों को अब आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी.” कन्हैया खेतान ने कहा कि, “सलैया स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जरूरी है.”

इसके अलावा, मिथिलेश पांडेय ने लोगों से एकजुट होकर सार्वजनिक हित के कार्यों में आगे आने की अपील की. वहीं दीपक पांडा ने कहा कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन और सलैया स्टेशन रोड का निर्माण जल्द कराया जाए. बैठक में करण कृपालु, कन्हैया खेतान, गौतम सोनी, तुलसी राणा, दीपक पांडा, छोटू राणा, सुधांशु भदानी, मिथिलेश पांडे समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: प्रतिभा युवा क्लब का दस दिवसीय समर कैंप शुरू, पहले दिन 150 बच्चों ने कराया पंजीकरण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *