रांची: जनता दरबार में दिव्यांग को मिला इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, मौके पर कई मामलों का तुरंत निपटारा

Ranchi: उपायुक्त का जनता दरबार आज कई मायनों में खास रहा. यहां एक तरफ दिव्यांग युवक की वर्षों की परेशानी दूर हुई,...

Ranchi: उपायुक्त का जनता दरबार आज कई मायनों में खास रहा. यहां एक तरफ दिव्यांग युवक की वर्षों की परेशानी दूर हुई, तो दूसरी तरफ जमीन मामलों में लापरवाही और भू-माफियाओं के खेल पर जिला प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए. बिरसा चौक निवासी दिव्यांग पंकज कुमार अपनी मां के साथ जनता दरबार पहुंचे थे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जनता दरबार में सहायता मिलने की जानकारी पाई थी. आवेदन देने के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दीय ट्राईसाइकिल मिलते ही पंकज के चेहरे पर खुशी साफ दिखी. परिवार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया.

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील को बड़ी राहत: विजय-II आयरन ओर माइंस की लीज 50 वर्षों के लिए बढ़ी

डीसी ने सीओ को लगाई फटकार

जनता दरबार में सबसे ज्यादा सख्ती जमीन से जुड़े मामलों में देखने को मिली. सोनाहातू निवासी प्रकाश कुमार महतो ने पंजी-2 में सुधार नहीं होने की शिकायत रखी. मामला सुनते ही उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोनाहातू अंचलाधिकारी को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी पर प्रपत्र-क की कार्रवाई की जाएगी. शहर अंचल के हरि प्रसाद चक्रवर्ती ने सक्सेशन म्यूटेशन लंबित होने की शिकायत की. उपायुक्त ने तत्काल फोन पर शहर अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एलआरडीसी के आदेश के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. बेड़ो के तेतरु उरांव ने अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने की बात उठाई. इस पर उपायुक्त ने भू-अर्जन कार्यालय से रिपोर्ट मांगी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए.

यह भी पढ़ें: SIR में कोई भी वास्तविक मतदाता छूटे नहीं एवं गलत मतदाता की प्रविष्टि न हो: डीसी

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर भी प्रशासन सख्त

जनता दरबार में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की शिकायतें भी पहुंचीं. उपायुक्त ने राजस्व विभाग और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को साफ निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए. मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर भी प्रशासन सख्त दिखा. बेड़ो की रुपन उरांव ने गलत सत्यापन रिपोर्ट की शिकायत की, जिसके बाद संबंधित बीडीओ को जांच का निर्देश दिया गया. साथ ही पंचायत मुखियाओं से कहा गया कि योजना से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *