Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक की मौत, बाथरूम के पास मिला शव

News Wave Desk : बांग्लादेश उच्चायोग परिसर में एक राजनयिक का शव मिला है. मृत अधिकारी की पहचान नरेन धर के रूप...

सांकेतिक तस्वीर

News Wave Desk : बांग्लादेश उच्चायोग परिसर में एक राजनयिक का शव मिला है. मृत अधिकारी की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है. नरेन भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे. बता बांग्लेदश के चटगांव स्थित उच्चायोग में राजनियक की मौत हुई है. जहां नरेन का शव बाथरूम के दरवाजे के सामने मिला. बांग्लादेश पुलिस के अनुसार शव भारतीय उच्चायोग के पुराने वीजा केंद्र भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बाथरूम के दरवाजे के सामने मिला. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत दिल का दौरान पड़ने से हुई होगी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.  जानकारी के अनुसार नरेन धर चंडीगढ़ के निवासी है. जिनकी उम्र 40 वर्ष बतायी गयी है. फिलहाल पोस्टमार्टम के लिये शव को चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

 

ALSO READ : टेंडर घोटाला के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिद्धांत कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *