किसानों की समस्याओं और फसल क्षति पूर्ति की मुआवजे को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और फसलों की...

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और फसलों की क्षति पूर्ति की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए. धरना प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी गुतुल कुमार गुतुल, भाजपा नेता बेदु साव, पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, राजकुमार यादव, बसंत साव, कैलाश यादव, रवींद्र पांडे, पवन सिंह और अर्जुन यादव समेत कई नेता मौजूद रहे.

फसल बर्बादी पर जताई चिंता

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक, अनियमित मौसम और अन्य प्राकृतिक कारणों से किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. भाजपा नेताओं ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त फसलों की शीघ्र भरपाई करने की मांग की.

ALSO READ : गिरिडीह बिजली विभाग में भ्रष्टाचार!, कार्यपालक अभियंता पर करोड़ों की अनियमितता का आरोप

खाद, सिंचाई और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग

भाजपा नेताओं ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने और अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग भी की गई.

ALSO READ : धनबाद सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के दोषी को दी सजा 

राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र

धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो को सौंपा. मांग पत्र में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई. कार्यक्रम का नेतृत्व मरकच्चो मंडल अध्यक्ष शंभु कुमार सिंह और नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया, जबकि संचालन पवन सिंह ने किया. इस दौरान प्रयाग यादव, शुकर राणा, कृष्णदेव यादव, निरंजन पांडे, भोला यादव, सुरेंद्र पंडित, रवि सिंह समेत कई भाजपा जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे.

ALSO READ : एबीवीपी ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में किया प्रदर्शन, “क्लस्टर सिस्टम जल्द वापस ले सरकार, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन” : एबीवीपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *