Bokaro : बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल में डीवीसी प्रबंधन द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत बुधवार को स्थानीय थाना चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था.


नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया बड़ा संदेश
मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया. नाटक में पर्यावरण संरक्षण, सही कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की आवश्यकता को रोचक और प्रेरणादायक तरीके से दर्शाया गया. कार्यक्रम देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और सभी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की.
ALSO READ : जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन अलर्ट, अपर नगर आयुक्त ने किया घर-घर सर्वे का निरीक्षण
अधिकारियों और शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका
पूरे कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी सह वरीय प्रबंधक (एचआर) पार्थ सारथी मुखर्जी और कार्यकारी प्रशिक्षु (एचआर) मो. उमैर राशिद ने किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार, शिक्षक रमेश कुमार और शिवचरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ALSO READ : गिरिडीह में लंबित जमीन और आपदा मामलों पर सख्त हुए डीसी, त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और नागरिकों ने स्वच्छता को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. सभी ने “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी ली.
ALSO READ : रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, कई अहम फैसले लिए गए
