Bokaro:झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार गुरुवार को बोकारो पहुंचे. उन्होंने बोकारो हवाई अड्डे के बाहर चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के मूर्ति का अनावरण किया. मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे.आज उनके शहादत दिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश के विकास में अवसर देने का काम किया. यही वजह है कि संविधान में संशोधन कर 18 वर्ष के युवाओं को चुनाव में मतदान देने का काम किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर भी उनकी साकारात्मक सोच के तहत महिला आरक्षण बिल लाने का काम किया था, जो राज्यसभा में बहुमत नहीं होने पर पास नहीं हो सका.

6 करोड़ मतदाता का नाम डीलिस्टिंग हुआ
उन्होंने देश में लागू किए जा रहे SIR पर बोला कि हमलोग इसका स्वागत करते है, लेकिन पूरे देश में जिस तरह से 6 करोड मतदाताओं का नाम डीलिस्टिंग हुआ, यह गंभीर मामला है. कहा कि पूरे झारखंड में 29 हजार बूथों पर पार्टी BLA तैयार करने में लगी हुई है, जिनमें 21 हजार बूथों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने भाजपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि डीलिस्टिंग के नाम में मतदाताओं का नाम नहीं काटे,नहीं तो विरोध किया जाएगा.
वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी भाजपा पर जमकर बरसे. कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता से सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा करने से मना कर रहें है, जबकि वे स्वयं विदेश घूम रहे है. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
AlsoRead:50 साल बाद हजारीबाग में मुनिराजों का प्रवेश, जैन समाज में खुशी की लहर
