झुलसा रहा झारखंड! कई जिलों में भीषण गर्मी, लोगों का घर से निकलना मुश्किल

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्म...

hot temperature,Thermometer on yellow sky with sun shining in summer show higher Weather, concept global warming

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री बढ़ा है. वहीं जमशेदपुर में 43.1 डिग्री, बोकारो में 41.1 डिग्री और चाइबासा में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

इन जिलों में शुक्रवार को भी पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी रांची सहित गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज गर्मी का असर बना रहेगा. सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप पड़ने की संभावना है. हालांकि, दोपहर बाद कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

रांची में 26 मई तक येलो अलर्ट जारी

राजधानी रांची में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा. मौसम विभाग ने 26 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Read Also: इलाज कराने आई महिला ने क्लिनिक संचालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, डॉक्टर गिरफ्तार

मेदिनीनगर में तापमान 45 डिग्री के पार

मेदिनीनगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 6 मई 1978 को यहां का तापमान 47.8 डिग्री और मई 2024 में 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा में लू चलने की संभावना जताई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही दिन के समय घर से बाहर निकलें.

Read Also: लोहरदगा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

अस्पतालों को किया गया हाई अलर्ट पर

राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. अस्पतालों में ORS काउंटर, जरूरी दवाइयां, आईवी फ्लूइड्स, अतिरिक्त बेड और कूलिंग सुविधा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *