Click Here
Click Here
Click Here

बड़कागांव की ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में लगातार हो रही चोरियों का बड़ा खुलासा, गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से बंद घरों...

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से बंद घरों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने वाले अंतर-लोकल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है.

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिर चोरों को धर-दबोचा है, जिन्हें आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए कई कीमती उपकरण, बिलियर्ड्स मशीन और भारी मात्रा में बिजली के तार बरामद किए हैं. पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद विस्थापितों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

बंद घरों को बना रहे थे निशाना

मामले की जानकारी देते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी के विभिन्न बंद घरों में लगातार चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी.

स्थानीय विस्थापित परिवारों के बीच इसको लेकर भय और नाराजगी का माहौल था. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कॉलोनी और आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया, जिसके बाद गिरोह में शामिल तीन सक्रिय चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया.

स्थानीय इलाके के ही निकले आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार भुइयां, धीरज कुमार रवि और रविंद्र कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार तीनों ने मिलकर ढेंगा कॉलोनी में चोरी का एक संगठित नेटवर्क बना रखा था.

बताया गया कि आरोपी दिन में रेकी करते थे और रात के अंधेरे में बंद घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लेते थे.

ALSO READ: Newswave Expose: टीवीएनएल को दो साल में 825.76 करोड़ का घाटा, खटखटाया जेएसईआरसी का दरवाजा 

सीआईएसएफ आवासों को भी बनाया था निशाना

मामले में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का कैंप भी स्थापित है. यहां विस्थापित परिवारों के साथ कुछ सीआईएसएफ जवान भी अपने परिवारों के साथ सरकारी आवासों में रहते हैं. हाल के दिनों में चोरों ने बंद पड़े सीआईएसएफ जवानों के आवासों को भी निशाना बनाया था.

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कॉलोनी के भीतर लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, जो परिवार रात में घर बंद कर बाहर चले जाते थे, चोरों की नजर सबसे पहले उन्हीं मकानों पर होती थी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *