चाईबासा ,चक्रधरपुर, बंदगांव, खूंटपानी, मनोहरपुर एवं सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 मई को मेगा रक्तदान शिविर, 6 प्रखंडों में 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के...

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 24 मई 2026 को मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत चलाया जा रहा हैं. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, बंदगांव, खूंटपानी, मनोहरपुर,  और सोनुआ के स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. प्रशासन ने एक दिन में कुल 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है.

चाईबासा में रक्तदान शिविर की व्यापक तैयारी: MTC ब्लड डोनेशन सेंटर में 70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

सबसे बड़ा शिविर सदर अस्पताल चाईबासा स्थित MTC ब्लड डोनेशन सेंटर में आयोजित होगा, जहां 70 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. वहीं चक्रधरपुर, बंदगांव, खूंटपानी, मनोहरपुर और सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30-30 यूनिट रक्त संग्रह करने की योजना बनाई गई है. शिविर के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), लैब टेक्नीशियन (LT) और मल्टी पर्पस वर्कर (MPW) की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि रक्तदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके.

चाईबासा में रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को विशेष रक्तदान अभियान, 24 मई को स्वैच्छिक दान की अपील

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 24 मई को अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा के इस अभियान में भागीदार बनें.

Also Read : न पैसों की कमी न परिवार में दिक्कत फिर भी रांची के बड़े कारोबारी कर रहे हैं सुसाइड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *