बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 मई को होगा मेगा रक्तदान शिविर : बीडीओ

Bandgaon : बंदगांव उपायुक्त के निर्देश पर आगामी 24 मई, रविवार को बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक मेगा रक्तदान शिविर...

Bandgaon : बंदगांव उपायुक्त के निर्देश पर आगामी 24 मई, रविवार को बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी बीडीओ भीषम कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान “प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत संचालित किया जा रहा है.

30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

बीडीओ ने बताया कि रक्तदान शिविर में कम से कम 30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. शिविर में मेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, लैब टेक्नीशियन एवं मल्टी पर्पस वर्कर उपस्थित रहेंगे. साथ ही रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहयोगी कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

ALSO READ : मासूमों की सेहत से ‘सस्ती पब्लिसिटी’ का खूनी खेल!, तपती सड़क, झुलसती धूप और ‘नींबू पानी’ के पीछे छिपा स्कूल प्रबंधन का असंवेदनशील चेहरा

आपात स्थिति में मरीजों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रक्तदान के लिए लोगों से अपील

बीडीओ भीषम कुमार ने प्रखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 24 मई को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुनीत अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं.

ALSO READ : चाईबासा ,चक्रधरपुर, बंदगांव, खूंटपानी, मनोहरपुर एवं सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 मई को मेगा रक्तदान शिविर, 6 प्रखंडों में 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *