समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Saraikela : सरायकेला जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय...

Saraikela : सरायकेला जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अवैध खनन, खनिज परिवहन, राजस्व संरक्षण, बालू घाट संचालन और संयुक्त जांच अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने जिले में संचालित खनन गतिविधियों, बालू घाटों की स्थिति, राजस्व वसूली और छापामारी अभियान की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध बालू, पत्थर और मिट्टी खनन-परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ : गुमला में पुलिस को देख भाग रहे गौ तस्करों की स्कॉर्पियो पलटी, दो गोवंश घायल, तस्कर फरार

बालू घाट संचालन और ईंट भट्टों की होगी जांच

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित और बंदोबस्त बालू घाटों का संचालन शीघ्र शुरू कराया जाए तथा पर्यावरणीय स्वीकृति सहित अन्य प्रक्रियाएं 15 दिनों में पूरी की जाएं. साथ ही जिले के सभी वैध और अवैध ईंट भट्टों का ड्रोन और जीपीएस से मानचित्रण कर सूची तैयार करने तथा अवैध भट्टों को सील कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. राजस्व लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने और बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस चलाने की बात भी कही गई.

ALSO READ : जंगली हाथी ने स्कूल के रसोईघर को किया क्षतिग्रस्त, मध्यान्न भोजन का चावल खाया

संयुक्त जांच दल और चेकपोस्ट निगरानी पर जोर

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने खनन, वन, परिवहन और पुलिस विभाग के संयुक्त जांच दल को प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो बार औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. ओवरलोडिंग और बिना चालान खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध खनिज लदे वाहनों को जब्त कर वाहन मालिक, चालक और खनन माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई. इसके अलावा जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर बने चेकपोस्ट को 24 घंटे सक्रिय रखने और सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

ALSO READ : कराईकेला थाना में नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में तय किया गया कि सभी अंचलाधिकारी अपने क्षेत्रों में अवैध खनन स्थलों की पहचान कर साप्ताहिक प्रतिवेदन देंगे. परिवहन विभाग बिना माइनिंग चालान के पकड़े गए वाहनों का परमिट रद्द करने की कार्रवाई करेगा, जबकि वन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए डीएफओ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, डीएमओ, डीटीओ, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, डीएफओ और खनन निरीक्षक उपस्थित थे.

ALSO READ : रांची: बकरीद को लेकर लोअर बाजार थाना में शांति समिति की बैठक, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *