इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद हैदरनगर में हंगामा, निजी क्लीनिक के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Palamu : हैदरनगर में कथित झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध निजी क्लीनिकों को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है....

Palamu :  हैदरनगर में कथित झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध निजी क्लीनिकों को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है. शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोर विक्की ठाकुर की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए. मृतक विक्की ठाकुर, शंकर ठाकुर का पुत्र था. परिजनों का आरोप है कि मस्जिद मोहल्ला स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Also Read : पाकुड़: अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन, एक सप्ताह तक चलेगा विशेष मैपिंग अभियान

ग्रामीणों ने अवैध क्लीनिकों पर उठाए सवाल, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया भरोसा

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना मानक और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के कई निजी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं. लोगों ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद सील किए गए कुछ क्लीनिक भी दोबारा खोले जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *