Palamu: पांकी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विकास और क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी शुरुआत की गई. स्थानीय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने विधायक मद से मंजूर पांच महत्वपूर्ण तोरण द्वारों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया.

कई स्थानों पर हुआ शिलान्यास कार्यक्रम
विधायक ने सबसे पहले नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के महावीर मोड़ पर बनने वाले भव्य तोरण द्वार का शिलान्यास किया. इसके बाद गोपालगंज, कमलकेड़िया में शहीद महीमानंद शुक्ला स्मृति तोरण द्वार, मनातू चक और पांकी जाजों के झुमेलवाटांड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल के सामने बनने वाले तोरण द्वारों का शिलान्यास किया गया.
सांसद ने भी की विकास कार्यों की सराहना
गोपालगंज में आयोजित कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों की सराहना की.
क्षेत्रीय पहचान को मिलेगी नई मजबूती
मौके पर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि तोरण द्वार सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं हैं, बल्कि यह क्षेत्र की गरिमा, संस्कृति और पहचान को दर्शाते हैं. इससे बाहर से आने वाले लोगों को पांकी विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आते ही यहां के गौरव का एहसास होगा.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई और विकास कार्य जमीन पर दिखाई देंगे.
इस अवसर पर प्रकाश मेहता, सरोज चटर्जी, बच्चन ठाकुर, लाला प्रसाद यादव, पत्रकार राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, सुनील कुशवाहा, सुनील कुमार पासवान, कमेश यादव, निर्मल मेहता, उदेश यादव, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता उपस्थित थी.
