पति इंदौर में, भाभी पर थी देवर की बुरी नजर! विरोध करने पर ससुर संग मिलकर की मारपीट, बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के नईटांड पिपराधोघर गांव में एक विवाहिता ने अपने देवर और ससुर पर छेड़छाड़, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना...

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के नईटांड पिपराधोघर गांव में एक विवाहिता ने अपने देवर और ससुर पर छेड़छाड़, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में शिवकुमार पांडेय के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर रामवृक्ष पांडेय और देवर विशाल पांडेय उसे प्रताड़ित करने लगे. कई बार मायके पक्ष की ओर से समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

यह भी पढें: पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी पड़ी महंगी, दो आरोपी गिरफ्तार

पति इंदौर में, घर में अकेली रहती थी महिला

पीड़िता के अनुसार उसका पति रोजगार के सिलसिले में इंदौर में रहता है, जबकि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती है. इसी दौरान देवर की नीयत उस पर खराब हो गई थी और वह लगातार परेशान करने लगा. महिला ने आरोप लगाया कि 23 मई की सुबह करीब 10 बजे जब वह घर में अकेली थी, तभी देवर विशाल पांडेय कमरे में घुस आया और बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने और शोर मचाने पर ससुर रामवृक्ष पांडेय वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने मिलकर लात-घूंसों से पीया और जान से मारने की धमकी भी दी.

जान बचाकर थाना पहुंची पीड़िता

महिला ने बताया कि किसी तरह वह आरोपितों के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाते हुए बरही थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. मारपीट में उसके शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं तथा दर्द की शिकायत है.

यह भी पढें: रांची: डालसा सचिव ने महिला प्रोबेशन होम का किया निरीक्षण, लड़कियों ने जताई पढ़ने की इच्छा

आरोपी ने बताया- बेबुनियाद

इधर बरही पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर आरोपित पक्ष ने लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *