CBSE पोर्टल की समस्या दूर करेंगे आईआईटी विशेषज्ञ, केंद्र सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

News Wave Desk : सीबीएसई के पोस्ट रिजल्ट पोर्टल में आ रही दिक्कतों को शिक्षा मंत्रालय गंभीरता से ले रहा है. मंत्रालय...

News Wave Desk : सीबीएसई के पोस्ट रिजल्ट पोर्टल में आ रही दिक्कतों को शिक्षा मंत्रालय गंभीरता से ले रहा है. मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों को पोर्टल के तकनीकि समस्या को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके लिये मंत्रालय ने आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपूर की टीम को सीबीएसई को मदद करने का निर्देश दिया है.
बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद से ही सीबीएसई के पोर्टल में दिक्कतें आ रही थी. इसमें छात्रों ने री इवैल्यूएशन और पोस्ट एग्जाम सेवाओं के दौरान पोर्टल क्रैश, सर्वर डाउन, लॉगिन फेल होने, पेमेंट फेलियर समेत अन्य तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें की थीं. इन समस्याओं के कारण छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हुई. सोशल मीडिया पर भी छात्रों और अभिभावक ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

छात्रों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया. इसके साथ आईआईटी के विशेषज्ञों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी. आईआईटी की टीम इसकी जांच करेगी. इसके साथ ही लॉगिन ऑथेंटिकेशन सिस्टम, यूजर एक्सेस और पेमेंट में आ रही समस्याओं की गहन जांच की जाएगी.
आईआईटी की टीम उन सभी तकनीकी गड़बड़ियों का अध्ययन करेगी, जो इस वर्ष पोस्ट-एग्जाम, री-इवैल्यूएशन सेवाएं शुरू होने के बाद सामने आई हैं. टीम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन जैसी सेवाओं का फायदा उठा सकें. इस आदेश के साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि छात्रों और अभिभावकों के हित में वेबसाईट की पारदर्शिता बनीं रही. इसके लिये सरकार ने यह कदम उठाया है.

 

ALSO READ : CM आज से शुरू करेंगे विभागवार समीक्षा बैठकों का दौर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *