Bokaro: दमोदर बचाओ आंदोलन के तहत 25 मई को देवनद दामोदर महोत्सव मनाया जाता है. इसके तहत दामोदर और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता को लेकर पूजा अर्चना की जाती है. इसी संदर्भ में सोमवार को चीरा चास क्षेत्र के निवासियों ने गरगा नदी पर विधिवत गंगा आरती का आयोजन किया. दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो मीडिया प्रभारी ललित सिन्हा ने कहा जिला प्रशासन, नगर निगम एवं आम जनता को गरगा नदी की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए आगे आने की आवश्यकता है. यह नदी पूरी तरह दूषित हो चुकी की है. नदी में कचरा न जाए इसकी व्यवस्था के लिए व्यापक योजना बनाई जाए.

नदी में न फेंकें कचरा
अर्चना शर्मा ने कहा कि गरगा नदी की साफ-सफाई और इसके जल को निर्मल बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा. प्रशासनिक स्तर के साथ हम सभी को अपने स्तर पर भी इसकी सफाई के लिए समर्पित होना होगा. वहीं नगर निगम वार्ड दो की पार्षद प्रभा देवी ने लोगों से गरगा नदी में कचरा न डालने की अपील की.
Read Also: व्हाट्सएप स्टेटस लगा युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद
