Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सोमवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर तक और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी. पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और किसानों की चिंता बढ़ गई है.
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, रुपये की कमजोरी और आयात लागत बढ़ने के कारण तेल कंपनियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. इसका सीधा असर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है.
डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और कृषि क्षेत्र पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. माल ढुलाई की लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं. वहीं वाहन चालकों और आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है.

महानगरों समेत रांची में पेट्रोल के नये दाम
दिल्ली – 102.12 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 113.51 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 111.21 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – 107.77 रुपये प्रति लीटर
रांची – 105.48 रुपये प्रति लीटर
डीजल के नये दाम
दिल्ली – 95.20 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 99.82 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 97.83 रुपये प्रति लीटर
रांची – 98.76 रुपये प्रति लीटर
ALSO READ : CBSE पोर्टल की समस्या दूर करेंगे आईआईटी विशेषज्ञ, केंद्र सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी
