Ranchi: झारखंड में एक बार फिर IAS अधिकारियों का तबदला किया गया है. राज्य सरकार ने अधिकारीयों के ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना भी जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के IAS अधिकारी संदीप सिंह को उत्पाद कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही 2013 बैच के IAS अधिकारी आदित्य आनंद को लेबर कमिश्नर नियुक्त किया गया है वहीं 2015 बैच की IAS अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव के पद पर निययुक्त किया गया है. अधिसूचना जारी होने के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपना चार्ज ले सकते हैं. बोकारो जिले के डीसी अजय नाथ झा को जियाडा का डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Read Also: 2.61 रूपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के भी बढ़े दाम, देशभर में असर
