Gumla:राज्य में बढ़ती गर्मी का प्रभाव गुमला में भी व्यापक रूप से दिखायी दे रहा है, जिला में बढ़ती गर्मी के कारण सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है. जिसमे अधिकांश मरीज लू लगने के कारण बीमार हो रहे है. सिविल सर्जन डॉ शंभु नाथ चौधरी ने लोगो से इस गर्मी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि जरूरी ना हो तो घरों से बाहर ना निकले. वही जब भी बाहर निकले तो शरीर को पूरा ढक कर निकले. साथ ही तरल पदार्थ का सेवन करे. खासकर दही, नारियल पानी, छाछ के साथ ही पूरा पानी पीकर ही बाहर निकले, उनकी माने तो कभी भी शरीर में किसी प्रकार का दिक्कत हो तो चिकित्सक से मिले.

सावधानी ही बचाव
उन्होंने इस मौसम में लोगो की सावधानी ही उनकी बचाव का उपाय बताया है. वही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या के बढ़ने के बाद भी सीमित संसाधन में लोगो के बेहतर इलाज की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि बेड की संख्या के साथ रूम की कमी के कारण उन लोगो को भी काफी दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व की तुलना में ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है. वही बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन की और से की गई व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा की सभी चिकित्सा केंद्रों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ ही शहरी प्रशासन के साथ ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
मौसम विभाग का अलर्ट
साथ ही उन्होंने आम लोगो से बिना मतलब के सड़कों पर ना निकलने की अपील की है. वहीं खासकर वृद्ध महिलाओं /पुरुष और बच्चों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौसम विभाग अलर्ट कर रहा है, उन सब चीजों को गंभीरता से लिया जाय. हालांकि इन सब को लेकर जिला के बीजेपी के पूर्व विधायक कमलेश उराव ने कहा अभी जिस तरह से मौसम को लेकर अलर्ट किया गया है उस अनुरूप प्रशासन की तैयारी नहीं है. सड़को के किनारे राहगीर के लिए अस्थायी शेड बनाना चाहिए. साथ ही सभी सड़को के किनारे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, जो नहीं हो पा रहा है. उन्होंने वर्तमान हेमंत सरकार पर अपने दोनों काल खंड में किसी प्रकार की सुविधा ना देने का आरोप लगाया है. जिससे लोगो को ऐसी विपरीत स्थिति में दिक्कत होने की बात कही है. हम अपने चैनल के माध्यम से भी लोगो से इस समय अपने और अपने परिवार को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील करते है क्योंकि जीवन रहेगा तो बहुत कुछ कर पायेगे.
AlsoRead:बकरीद : सुरक्षा के लिये 500 अतिरिक्त जवान होंगे तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी
