BSc करने वालों के लिए शानदार मौका, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं आपका करियर

News Wave Desk: अक्सर लोगों को लगता है कि सरकारी नौकरी सिर्फ बीटेक या सामान्य ग्रेजुएशन करने वालों के लिए होती है,...

News Wave Desk: अक्सर लोगों को लगता है कि सरकारी नौकरी सिर्फ बीटेक या सामान्य ग्रेजुएशन करने वालों के लिए होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. BSc करने वाले छात्र भी कई बेहतरीन सरकारी नौकरियों में अपना करियर बना सकते हैं. अगर आपने BSc किया है या फाइनल ईयर में हैं, तो ये 5 सरकारी नौकरियां आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं.

  1. SSC CGL – इंस्पेक्टर और अफसर बनने का मौका

SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में गिनी जाती है. इस परीक्षा के जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) जैसे पदों पर नियुक्ति मिलती है. इन पदों पर शुरुआती सैलरी करीब 45 हजार से 80 हजार रुपये तक हो सकती है.

  1. साइंटिफिक असिस्टेंट – रिसर्च और लैब में करियर

अगर आपकी रुचि फिजिक्स, केमिस्ट्री या कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में है, तो आप रिसर्च संस्थानों और सरकारी लैब में नौकरी पा सकते हैं. IMD, ISRO, DRDO और BARC जैसी संस्थाएं समय-समय पर साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती निकालती हैं. यहां लैब मैनेजमेंट, रिसर्च और डेटा एनालिसिस का काम करना होता है.

Read Also: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती

  1. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) – प्रकृति से जुड़कर अफसर बनने का मौका

UPSC द्वारा आयोजित IFS परीक्षा साइंस बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए शानदार विकल्प है. इसमें बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स या एग्रीकल्चर जैसे विषयों से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. यह क्लास-1 गजटेड ऑफिसर की प्रतिष्ठित नौकरी मानी जाती है.

  1. बैंकिंग सेक्टर – PO और क्लर्क की नौकरी

SBI और IBPS हर साल बैंकिंग सेक्टर में हजारों भर्तियां निकालते हैं. BSc ग्रेजुएट्स PO और क्लर्क पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, BSc एग्रीकल्चर करने वाले छात्र एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (AFO) भी बन सकते हैं. बैंक PO की शुरुआती सैलरी करीब 45 हजार से 55 हजार रुपये तक होती है.

  1. फूड सेफ्टी ऑफिसर – खाने की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी

FSSAI और राज्य सरकारें फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती करती हैं. इनका काम बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना होता है. केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी और डायटेटिक्स से BSc करने वाले उम्मीदवार इस नौकरी के लिए उपयुक्त माने जाते हैं. शुरुआती वेतन 40 हजार से 70 हजार रुपये तक हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *