Ranchi: IAS छवि रंजन ने निदेशक खेलकूद और कार्यकारी निदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण के पद पर अपना योगदान दे दिया है. उन्होंने मंगलवार को निवर्तमान निदेशक आसिफ एकराम से पदभार लिया.

पदस्थापन वाली जगह पर चार्ज ले रहे हैं अधिकारी
बता दें कि छवि रंजन 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं. शुक्रवार को राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारीयों की ट्रांसफर पोस्टिंग की थी जिसके बाद अब जिन-जिन अधिकारीयों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है वह अपने नए पदस्थापन वाली जगह पर चार्ज ले रहे हैं और कामकाज शुरू कर रहे हैं.
