छेड़छाड़ व मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Gumla:सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव में महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट एवं घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है....

Gumla:सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव में महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट एवं घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता निवासी अरमई चंदीया देवी (45) ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही सुरेन्द्र उरांव, कुंवर उरांव एवं छोटु उरांव पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने, उनके पति के साथ मारपीट कर पैर तोड़ देने तथा घर में घुसकर सामानों की तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. कांड के अनुसंधान क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुंवर उरांव उर्फ शिव कुमार उरांव (50) व छोटु उरांव उर्फ संदीप उरांव उर्फ संदीप कुजुर (24) शामिल है. दोनों आरोपी अरमई गांव के निवासी बताए गए हैं.

मामले की जांच प्रभावित न हो 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों अभियुक्तों को कम से कम एक पखवाड़े तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित न हो. इधर घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

AlsoRead:दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अधिकारियों को दिए जवाबदेही और समयबद्ध कार्य के निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *