जामताड़ा: आंगनबाड़ी सेविका को किया गया टारगेट, ठगी का प्रयास, सतर्क रहने की अपील

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिकदारडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता देवी ने साइबर ठगी के प्रयास को लेकर...

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिकदारडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता देवी ने साइबर ठगी के प्रयास को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने बताया कि +917782969376 नंबर से कॉल कर खुद को नारायणपुर ब्लॉक का डॉक्टर बताया गया और सरकारी योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान करने की बात कही गई. कॉलर ने बैंक खाता, QR कोड और खाते में जमा राशि की जानकारी मांगी. साथ ही जिस खाते में अधिक पैसा हो, उसी खाते की जानकारी देने का दबाव बनाया गया. सेविका ने बताया कि कॉल करने वाले के पास गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और राशन लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी भी थी. गांव के कई लोगों को इस तरह के कॉल किए गए हैं. सेविका ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को PhonePe, Google Pay या Paytm का QR कोड साझा न करें और न ही बैंक खाते की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि सरकारी राशि सीधे बैंक खाते में आती है, इसके लिए किसी QR कोड की आवश्यकता नहीं होती.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *