निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: गुमला शहरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उरांव छात्रावास के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से एक...

Gumla: गुमला शहरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उरांव छात्रावास के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में की गई. बताया जाता है कि वह यूपी में रहकर मजदूरी का काम करता था कुछ दिन पहले ही बिशुनपुर लौटा था. लेकिन पिछले कई दिनों से गुमला में रह रहा था.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

वहीं सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा की मौत के पीछे का सच क्या है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की है.

ALSO READ: हजारीबाग: जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, महुआ शराब बनाने के दौरान हुआ हादसा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *