Ranchi: एनआईए में एसपी के पदों पर प्रतिनियुक्ति होगी. इसको लेकर एनआईए के द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी. झारखंड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के मुताबिक योग्य और इच्छुक अधिकारी तय समय सीमा के भीतर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एसपी रैंक के अधिकारी के कुल दस पद पर प्रतिनियुक्ति होगी. एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले इन अधिकारियों को दो लाख रुपया से अधिक का सैलरी दिया जाएगा.

पोस्टिंग पूरे भारत में होगी
अधिकारियों का पोस्टिंग भारत में कहीं भी किया जाएगा. इस विज्ञापन के प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर इच्छुक अधिकारी आवेदन कर सकते है. साथ ही संबंधित विभाग द्वारा जारी विजिलेंस क्लीयरेंस और इंटीग्रिटी प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है.
AlsoRead:मिशन एडमिशन: जानिए राजधानी के विभिन्न कॉलेजों का कट ऑफ, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की प्रक्रिया
