शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपियों की बेल पर 6 जून को अगली सुनवाई

Ranchi: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार के आरोपियों की जमानत याचिका पर अब छह जून को सुनवाई होगी....

Ranchi: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार के आरोपियों की जमानत याचिका पर अब छह जून को सुनवाई होगी. बेल पर सुनवाई के दौरान एजेसी योगेश कुमार की अदालत ने केस डायरी तलब की है. केस डायरी पेश किए जाने के बाद मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी. गौरतलब है कि आरोपियों को परीक्षा केंद्र से ही गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: संस्कृत श्लोक से PM ने दिया संदेश: “तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता…. अर्थात विनम्रता और क्षमाशीलता ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण”

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

क्या है मामला

मामले में JSSC के उप सचिव सह परीक्षा नियंत्रक बसीर अहमद के बयान पर टाटीसिलवे थाना में आठ मई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले में अभ्यर्थी प्रदीप प्रसाद, पंकज कुमार रवि, जितेंद्र कुमार साय, राखी कुमारी सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के पास से अनुचित साधन, जैसे चीट आदि बरामद किए गए थे.

यह परीक्षा वीरूपैक्स डिजिटल हब, प्रयास टावर, महिलौंग टाटीसिलवे स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थी. मामले में परीक्षा केंद्र संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. परीक्षा केंद्र की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद केंद्र को सील कर दिया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी अमर कुमार पांडेय को सौंपी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *