हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो जावा-महुआ विनिष्ट, 370 लीटर चुलाई शराब जब्त

Hazaribagh: डीसी हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के...

Hazaribagh: डीसी हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देश एवं उत्पाद निरीक्षक के पर्यवेक्षण में सदर एवं बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान हुरहुरु क्षेत्र में 4, कुम्हारटोली क्षेत्र में 7 तथा पारनाला क्षेत्र में 5 अलग-अलग अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों पर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान संचालित भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. घटनास्थल एवं आसपास छुपाकर रखा गया लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ विनिष्ट किया गया. साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए. मौके से करीब 370 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग ने बताया कि मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख का इनामी PLFI सुप्रीमो अमृत होरो गिरफ्तार, संगठन का नेतृत्व पूरी तरह ध्वस्त

छापेमारी अभियान में ये रहे शामिल

छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक सौरभ कुमार झा, उत्पाद अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, उत्पाद अवर निरीक्षक शसुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र बल और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे. अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: ‘गायत्री माता के जयकारों से गूंजा नगवां’, जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य महायज्ञ और कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *