Ranchi: आइसा ने क्लस्टर सिस्टम, नीट सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. आइसा ने राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत सड़क पर उतरकर विरोध जताया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीबीएसई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका आरोप है कि नई व्यवस्था से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जिस प्रकार नीट पेपर लीक हुआ, उससे परीक्षार्थियों के भविष्य पर असर पड़ा.


यह भी पढ़ें: हजारीबाग नगर निगम में सफाई कर्मियों का उग्र प्रदर्शन; नगर आयुक्त को थमाया अंतिम अल्टीमेटम

